Thursday, October 22nd, 2026

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 40 महिलाएं सम्मानित

रायपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को आशीर्वाद भवन में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़, सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ एवं विप्र-वार्ता परिवार द्वारा विभिन्न विधा में दक्ष प्रदेश की लगभग 40 महिलाओं को महिला शिखर सम्मान, स्मृति चिन्ह, रामायण, शॉल भेंटकर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरणमयी नायक अध्यक्ष-महिला आयोग, विशेष अतिथिगण महेन्द्र छाबड़ा अध्यक्ष-अल्प संख्यक आयोग, अरुण शुक्ला अध्यक्ष-कान्यकुब्ज समाज, डॉ. आरती पाण्डेय विभागाध्यक्ष-ईएनटी, सिम्स, बिलासपुर, श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे वरिष्ठ समाजसेवी, श्रीमती सरिता दुबे पार्षद का सम्मान स्मृति चिन्ह, रामायण, शॉल भेंटकर किया गया।

संगठन के प्रांताध्यक्ष अरविंद ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरणमयी नायक ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी जीवन में दोहरी भूमिका का निर्वाह करती हैं। उन्हें आफिस के साथ-साथ घर, परिवार का कार्य भी करना पड़ता है। पूर्ण गृहणी महिलाओं की जिम्मेदारी और भी ज्यादा हो जाती है। समाज उनको भी पूर्ण सम्मान देता है। विशेष अतिथि महेन्द्र छाबड़ा ने कहा कि पुरुषों की प्रगति में महिलाओं की प्रमुख भूमिका होती है उसी प्रकार महिलाओं की सफलता में पुरुष भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हैं। हमें सफलता के साथ अपने परिवार एवं समाज की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिये। सभा को अन्य अतिथिगण अरुण शुक्ला, दीप्ति दुबे, डॉ. आरती पाण्डेय, सरिता दुबे ने भी सम्बोधित किया। सभी अतिथियों ने आज के सफल कार्यक्रम हेतु आयोजकों की काफी सराहना की वहीं महिला आयोग अध्यक्ष ने संगठन के चुनिंदा पदाधिकारियों के नाम आयोग के कार्यक्रमों हेतु आमंत्रित किये।

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली विप्र समाज की निम्नलिखित विभूतियां रहीं- श्रीमती अनुराधा शुक्ला, जांजगीर को समाजसेवा, सुमोनिका दुबे, रायपुर को पत्रकारिता, श्रीमती मधु पाण्डेय, कोरबा को समाजसेवा, डॉ. सीमा अवस्थी मिनी भाटापारा को साहित्य,  श्रीमती सुनीता शर्मा, रायपुर को राजनीति, श्रीमती शिप्रा त्रिपाठी, कोण्डागाँव को वन-औषधि, श्रीमती दीपाली पाण्डेय, रायपुर को नृत्य-कला, श्रीमती शुभ्रा ठाकुर, रायपुर, साहित्य एवम् संचार, डॉ. अर्चना पाठक, रायपुर को साहित्य, श्रीमती सुधा शर्मा रायपुर को साहित्य, श्रीमती वंदना तिवारी, बलौदाबाजार को शिक्षण एवम् प्रबंधन, श्रीमती आरती उपाध्याय, रायपुर को राजनीति, सुशैली मिश्रा, जशपुर को मीडिया एवम् फिल्म, श्रीमती गीता मिश्रा, बलौदाबाजार, धर्म एवम् संस्कृति, श्रीमती सरोज चौबे, बेमेतरा को समाजसेवा, डॉ. मीना शर्मा, धरसीवां को शिक्षा, श्रीमती प्रवीणा गोस्वामी, रायपुर को फैशन एवम् शेफ, श्रीमती सीमा शुक्ला, रायपुर को पर्यावरण, श्रीमती स्वर्णलता त्रिवेदी, भाटापारा को साहित्य, सुरोमा जोशी, भाटापारा को चित्रकला, श्रीमती मनीषा त्रिवेदी, रायपुर, संगीत-कला, श्रीमती आराधना त्रिपाठी, बिलासपुर को समाजसेवा, सुसुधा पण्डा, घरघोड़ा, रायगढ़, समाजसेवा, श्रीमती पुष्पलता त्रिपाठी, रायपुर, समाजसेवा, डॉ. मृदुला चतुवेर्दी, भिलाई, शिक्षा, श्रीमती मृदुला मिश्रा, भिलाई, साक्षरता, श्रीमती संगीता दुबे, रायपुर, राजनीति, श्रीमती हेमा शर्मा, तिल्दा, समाजसेवा, डॉ. सीमा मिश्रा, अम्बिकापुर शिक्षा एवम् समाजसेवा, श्रीमती नीलिमा शुक्ला, रायपुर, साहित्य, श्रीमती निशा अवस्थी, रायपुर, समाजसेवा, स्नेहलता तिवारी, रायपुर शिक्षा, हेमलता तिवारी, बिलासपुर समाजसेवा, रुबी शर्मा जशपुर, समाजसेवा, दीपशिखा शर्मा, रायपुर संचार एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु स्मृति चिन्ह, रामायण एवं शॉल द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सरस्वती वंदना-गीत श्रीमती सुमन मिश्रा, स्वागत गीत श्रीमती इन्दु शर्मा, एकल नृत्य श्रीमती माही शर्मा, समूह नृत्य आन्ध्रा ब्राह्मण महिला विंग, छत्तीसगढ़ी फोक एवं युगल नृत्य श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती दर्शना तिवारी, एकल नृत्य श्रीमती लक्ष्मी राव एवं वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की महिला विंग की नमिता शर्मा, बबीता मिश्रा, अर्चना तिवारी, लक्ष्मी राव एवं बलौदाबाजार से आई महिला टीम ने फाग गीत प्रस्तुत किया।

 

#महिलाएं सम्मानित

Source : Agency

पाठको की राय